{"_id":"6995c640c3f4d5191c002833","slug":"volunteers-took-out-an-awareness-rally-meerut-news-c-73-1-smrt1028-106402-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकाली
विज्ञापन
माछरा। चौधरी शिवराज सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज के एनएसएस के छात्र व कर्मचारी रैली निकालते हुए फोट
माछरा। चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का चौथा दिन था। स्वयंसेवक हर्ष, सना, विशाल, दीपक, परमजीत, नितिन आदि ने शिविर स्थल की साफ सफाई की। इसके बाद सभी ने ईश वंदना और लक्ष्य गीत का गायन किया। इसके बाद प्लास्टिक प्रदूषण एवं पर्यावरण विषय पर जागरूकता रैली निकाली गई जो माछरा अड्डे पर समाप्त हुई।
हर्ष अधाना के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने माछरा अड्डे पर मानसिक स्वास्थ्य विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके बाद गौरांगी और हर्षित के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने तंबाकू निषेध विषय पर नाटक प्रस्तुत किया। प्रो. संजय यादव, विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग ने स्वयंसेवकों को योग एवं स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंदन कुमार राय, डॉ. नीरज सिंह एवं डॉ. संदीप पटेल के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में डॉ. विजय सिंह राठी और पुरुषोत्तम त्यागी, फौजदार, मणि शंकर एवं मोनिका का विशेष योगदान रहा। आयुष, अब्दुल्ला, भारती, खुशी, रितिका, कार्तिकेय, मयंक, सुमित, मोईन, अंश आदि स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। डॉ. चंदन कुमार राय ने सभी का आभार व्यक्त किया।