{"_id":"679d310a297ea0f8520e8bf7","slug":"volunteers-took-out-a-rally-and-spread-the-message-of-staying-drug-free-mawana-news-c-228-1-mwn1001-102668-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्वयंसेवकों ने रैली निकाल कर दिया नशा मुक्त रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्वयंसेवकों ने रैली निकाल कर दिया नशा मुक्त रहने का संदेश
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के दूसरे एक दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों ने देश में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने, सामाजिक एकता और सद्भावना के साथ नशा मुक्ति के लिए रैली निकालकर कस्बे के लोगों को जागरूक किया।
रैली कॉलेज प्रांगण से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्ग और कॉलोनियों से होती हुई महाविद्यालय पर आकर समाप्त हुई। स्वयंसेवकों ने नगरवासियों को मद्यपान, नशा तथा अन्य व्यसनों से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि नशा नाश का कारण है तथा घर में होने वाली कलह, अपराध तथा अन्य सामाजिक समस्याओं का मूल कारण है। स्वयंसेवकों ने देश की एकता, शांति और विकास के लिए सभी लोगों को आपस में प्रेम व सहयोग से रहने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य डॉ. महेश कुमार सिंह ने कहा कि नशे के कारण देश की युवा पीढ़ी शारीरिक, मानसिक व आर्थिक रूप से अक्षम होती जा रही है। सामाजिक सद्भाव व एकता की कमी के कारण देश में अनेक धार्मिक, जातिगत व आतंकवाद की समस्या उत्पन्न हो गई है। प्रत्येक धर्म व जातियों में समन्वय व सहयोग की भावना से इन समस्याओं को दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किशोर कुमार ने नशे आदि व्यसनों से दूर रहकर उत्तम स्वास्थ्य रखने की सलाह दी। शिविर में डॉ. सुनीता रानी, ऋतु राणा, अंजली रानी, महीपाल सिंह, आरुषी, सोनिया, नीशू, प्राची, प्रीति, ईशा धामा, मानसी नागर, प्रेरणा निलाक्षी, मीनाक्षी व अन्य स्वयंसेवकों का योगदान रहा।