फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Voices of devotion echoed in the unbroken Mahanam Yajna Sankirtan, the devotees were overwhelmed

Meerut News: अखंड महानाम यज्ञ संकीर्तन में गूंजे भक्ति के स्वर, श्रद्धालु भावविभोर

Mon, 01 Jun 2026 09:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Voices of devotion echoed in the unbroken Mahanam Yajna Sankirtan, the devotees were overwhelmed
अखंड महानम यज्ञ संकीर्तन में प्रभु का गुणगान करती मडली स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। आरएस कमेटी शकुंतला कॉलोनी के तत्वावधान में सोमवार को कस्बे की शकुंतला कॉलोनी में अखंड महानाम यज्ञ संकीर्तन का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। भजन मंडलियों ने भगवान के नाम का गुणगान कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।


शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ किया गया। भजन मंडलियों ने भक्ति गीतों और संकीर्तन की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भगवान के नाम के संकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो गया। श्रद्धालु देर शाम तक भजनों पर झूमते रहे। कमेटी अध्यक्ष एवं सभासद देवव्रत ने बताया कि अखंड महानाम यज्ञ संकीर्तन का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना, आपसी भाईचारा और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भगवान के नाम का स्मरण मानव जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है तथा समाज में सद्भावना का संदेश देता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम आगामी तीन दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed