Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vivek Bafar appointed RLD city president

Meerut News: विवेक बाफ़र बने रालोद के महानगर अध्यक्ष

Sat, 07 Nov 2026 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Vivek Bafar appointed RLD city president
फोटो भी लगा लें... - राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित विवेक बाफर ने आभार जताया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन को मजबूती देने के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित विवेक बाफ़र को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा की अनुमति से हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की। उनकी नियुक्ति को पार्टी में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
चौधरी विवेक बाफर शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पर लिखी उनकी पुस्तक की भी काफी सराहना हुई थी। पुस्तक का विमोचन चौधरी जयंत सिंह ने किया था। हाल ही में उनके नेतृत्व में आयोजित लोक कलाकार सम्मान समारोह की भी खूब चर्चा हुई थी। कार्यक्रम की सराहना दिल्ली तक पहुंची थी।
विज्ञापन

विवेक बाफर ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि चौधरी जयंत सिंह ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरेंगे। संगठन को मजबूत करना, पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी नियुक्ति पर राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी, सांसद राजकुमार सांगवान, बीरपाल मलिक, नरेद्र सिंह खजूरी, जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, संगीता दोहरे, विनय प्रधान, रणवीर दहिया, विनय मल्लापुर, आतिर रिजवी, संजय पनवाड़ी, बाबूराम प्रजापति, अभिमन्यु, नरेश मल्लापुर, जयराज सिंह, सरदार दिलप्रीत, मारूफ अली आदि ने बधाई दी।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed