फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vivaahita ki hatya ke baad bakhera

विवाहिता की हत्या के बाद बखेड़ा

Sun, 10 Dec 2017 10:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 10 Dec 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
vivaahita ki hatya ke baad bakhera
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

लिसाड़ी गेट के पिलोखड़ी पुल पर विवाहिता की मौत के बाद बवाल हो गया। हत्या का आरोप लगा महिला के परिजन ससुरालियों से भिड़ गए। घर पर पथराव कर आगजनी की कोशिश की। महिला का शव सड़क पर रखकर लिसाड़ी रोड पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


सिकंदराबाद (बुलंदशहर) निवासी बशीर की बेटी भूरी की शादी एक साल पहले पिलोखड़ी पुल स्थित कुम्हारों वाली गली निवासी हाशिम से हुई थी। भूरी के भाई भूरे का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। पहले उनसे बुलेट मांगी, तो उन्होंने दे दी। इसके बाद कार की मांग करने लगे, जिसे देने में वे असमर्थ थे। इसी को लेकर ससुराल पक्ष के लोग आए दिन भूरी के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि ससुरालियों ने शुक्रवार देर रात भूरी से मारपीट कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मोहल्ले के ही किसी पड़ोसी ने उन्हें फोन कर इसकी सूचना दी। शनिवार सुबह करीब नौ बजे जब भूरी के ससुराल पहुंचे तो वो घर में मृत पड़ी थी। पुलिस ने पति हाशिम सहित ससुराल पक्ष के कुल पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेहरे पर थे निशान
भूरी के भाइयों का आरोप है कि भूरी के चेहरे पर मारपीट के निशान थे। खून भी लगा था। गले पर भी निशान पड़े थे। मुंह से निकल रहे झाग से उसे कीटनाशक खिलाने की आशंका भी थी, लेकिन ससुराल वाले ये मानने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि भूरी की मौत बीमारी की वजह से हुई है। परिजनों ने उनसे पूछा कि यदि उसकी मौत बीमारी के कारण हुई है तो उसके चेहरे और गले पर निशान किस चीज के हैं। इस दौरान भूरी के परिजनों ने ससुरालियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे घर के अधिकांश सदस्य वहां से निकल गए। इसके बाद घर पर पथराव किया गया। गुस्साई महिलाएं ईंटें उठाकर ससुरालियों के पीछे दौड़ पड़ीं। बाद में शव को सड़क पर रखकर लिसाड़ी रोड पर जाम लगा दिया।

पुलिस से भी उलझे
सूचना पर सीओ दिनेश शुक्ल और लिसाडी गेट, ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो मायके पक्ष के लोग पुलिस से ही उलझ गए। कहा जब तक आरोपियों की गिरफ्तार नहीं होगी वे यहां से नहीं जाएंगे। करीब ढाई घंटे बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं आरोपी फरार हैं।

बेटी होने से भी नाराज थे
मायके पक्ष का आरोप है कि 22 दिन पहले भूरी ने एक बेटी को जन्म दिया था। इस कारण ससुराल वाले और नाराज हो गए। उसे ताने देने लगे। नवजात बेटी को अस्पताल से लाने के बाद उसकी ठीक से देखभाल भी नहीं की, अच्छा इलाज नहीं कराया इस वजह से उसकी भी मौत हो गई।


रात को भी किया हंगामा
शनिवार रात पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के कुछ लोगों ने ससुरालियों के यहां फिर से धावा बोल दिया। उनके घर के सामने बैठकर रोड जाम करने का प्रयास किया, लेकिन लिसाड़ी गेट पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद एहतियातन पुलिस लगाई गई थी ताकि बखेड़ा ना हो। मायके वाले शव को लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed