{"_id":"67d08c22e2d6809ab70edd77","slug":"vishal-and-arpita-won-in-badminton-mawana-news-c-40-1-smrt1041-108105-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बैडमिंटन में विशाल और अर्पिता ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बैडमिंटन में विशाल और अर्पिता ने बाजी मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। एएस पीजी काॅलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला-पुरुष बैडमिंटन, एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
काॅलेज के शारीरिक शिक्षा प्रभारी दुलीचंद महला ने बताया कि वार्षिक खेेलकूद के अंतर्गत बैडमिंटन (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उद्घाटन प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार, प्रो. पूनम रानी व प्रो. रक्षा गुप्ता ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर खेल की शुरूआत की। पुरुष वर्ग में 10 व महिला वर्ग में आठ टीमों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग का प्रथम सेमीफाइनल अभिनव त्यागी व कृश रस्तौगी के मध्य खेला गया। अभिनव त्यागी ने 2-1 के अंतर से जीत हासिल की।
दूसरा सेमीफाइनल दिवेश रस्तौगी व विशाल कुमार के मध्य खेला गया। विशाल 2-0 से विजयी रहा। पुरुष वर्ग का फाइनल मैच अभिनव त्यागी व विशाल के मध्य खेला गया, जिसमें विशाल ने 2-1 के अंतर से विजयी रहकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग में प्रथम सेमीफाइनल अर्पिता व तनीषा के मध्य खेला गया। इसमें अर्पिता 2-1 के अंतर से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल तनु व खुशी के मध्य खेला गया। इसमें तनु 2-0 के अंतर से विजयी रही। महिला वर्ग का फाइनल मैच अर्पिता व तनु के मध्य खेला गया। इसमें अर्पिता 2-1 से विजयी रही।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग की लंबी कूद में हिमांशु प्रथम, निखिल शर्मा द्वितीय तथा कृष रस्तौगी तृतीय रहे। ऊंची कूद में हिमांशु ने प्रथम, प्रीत ने द्वितीय व कृष रस्तौगी ने तृतीय स्थान पाया। गोला फेंक स्पर्धा में नमन पंवार ने प्रथम, सचिन ने द्वितीय व सचिन चौहान ने तृतीय स्थान पाया।
संचालन सहायक प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा डाॅ. कुलदीप मलिक व डाॅ. नीतू सिंह ने किया। इस दौरान प्रो. सचिन कुमार, प्रो. शर्मिला दयाल, संजीव, डाॅ. प्रमोद, राबिन सिंह, डाॅ. एमएन सिद्दकी, डाॅ. मीनू सिंह, डाॅ. रेनू, डाॅ. जितेंद्र आदि का सहयोग रहा।