फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Viral video of firing in BJP's leader Birthday

भाजपा नेता के 'बर्थडे' में फायरिंग, वायरल वीडियो से मची खलबली

Wed, 20 Jun 2018 11:34 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 20 Jun 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
Viral video of firing in BJP's leader Birthday
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके आवास पर भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया। इसी दौरान फायरिंग की एक वीडियो वायरल होने पर खलबली मच गई। हालांकि पुलिस देर रात तक पुष्टि करने में लगी थी कि आखिर यह फायरिंग कहां पर हुई।

विज्ञापन

 
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुई। इसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। पता किया जाएगा कि वीडियो सोमवार के कार्यक्रम का है या नहीं। इसमें फायर करने वाला कौन है। कहीं ऐसा तो नहीं कि कोई पुरानी वीडियो जोड़ दिया गया है।  
विज्ञापन


उधर, भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा का इस संबंध में कहना है कि उनके यहां भजन संध्या पर भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता आए थे। इसी दौरान उन्हें बदनाम करने के लिए कोई पुराना वीडियो वायरल किया गया है। पुलिस इसकी जांच करने के बाद ही कोई कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed