{"_id":"69ecc1c56696254fff0ca174","slug":"vipin-sirohi-memorial-cricket-tournament-inaugurated-today-meerut-news-c-72-1-mct1009-152331-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन आज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी, आईटीआई और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरूआत रविवार से होगी। इसका उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद कश्यप के द्वारा किया जाएगा।
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट तीन वर्ग सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में हो रहा है। रविवार से टूर्नामेंट की शुरूआत होगी। पहले दिन सब जूनियर वर्ग में तीन मैच खेले जाएंगे। सुबह 11:30 मिनट पर मैच की शुरूआत होगी। सब जूनियर वर्ग में 7 से 11 साल के बच्चे, जूनियर में 12 से 15 और सीनियर में 16 से 19 वर्ष के क्रिकेटर प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच और विजेता व उपविजेता टीम ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजन में रजनी, खुशबू, कोमल, हिमांशु, पूजा, रोहित, नीरज आदि का विशेष सहयोग रहेगा।