फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers welcome Kapil after winning silver medal in sailing championship

नौकायन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने पर ग्रामीणों ने किया कपिल का स्वागत

Mon, 25 Jan 2021 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Villagers welcome Kapil after winning silver medal in sailing championship
नौकायन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने पर ग्रामीणों ने किया कपिल का स्वागत
विज्ञापन

सरधना। मध्यप्रदेश भोपाल के गौरीपुर में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय पैरा नौकायन चैंपियनशिप में दबथुवा के कपिल कुमार ने सिल्वर पदक जीता। रविवार को गांव पहुंचने पर कपिल का ग्रामीणों ने फूलमाला से स्वागत किया।

दबथुवा गांव निवासी कपिल कुमार पुत्र सुभाष शर्मा ने 18 जनवरी को मध्यप्रदेश भोपाल के गौरीपुर में 14वीं राष्ट्रीय पैरा नौकायन चैंपियनशिप में भाग लिया था। 200 मीटर प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। इसके बाद कपिल का इंडिया कैंप के लिए चयन हो गया। रविवार को कपिल गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसका फूलमाला से स्वागत किया। सिल्वर पदक जीतने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा व कश्यप समाज और प्रतिभा सम्मान समिति ने कपिल को प्रतीक चिह्न व शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर जगेंद्र चौधरी, कपिल शर्मा, राजपाल पारवा, नकुल देव, मोहित शर्मा, सुंदर कश्यप आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed