फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers threw subversive bullets on police, eight arrested, realty recovered

भूमाफियों ने पुलिस पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, आठ दबोचे, असलहा बरामद

Tue, 13 Jun 2017 01:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 13 Jun 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
Villagers threw subversive bullets on police, eight arrested, realty recovered
पुलिस ने किए आठ गिरफ्तार

पुलिस भूमाफियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची तो गांव के प्रधान ने अपने गैंग के साथ मिलकर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई।

विज्ञापन



मेरठ में किठौर क्षेत्र के खादर इलाके में सोमवार तड़के चार बजे भूमाफिया और ललियाना के पूर्व प्रधान ने अपने गैंग के साथ पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग के दौरान एएसपी किठौर ने कई थानों की फोर्स के साथ घेराबंदी कर पूर्व प्रधान समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि छह आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों से अवैध हथियार व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


एसपी देहात राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि सूचना थी कि किठौर क्षेत्र के चांदपुर खादर में ललियाना के पूर्व प्रधान शहनवाज के फार्म हाउस पर 15-20 बदमाश अवैध हथियारों के साथ मौजूद हैं। मौके पर एसओ किठौर ओपी सिंह पहुंचे तो बदमाशों द्वारा फायरिंग करने पर एएसपी किठौर सुकीर्ति माधव परीक्षितगढ़ पुलिस के साथ पहुंचे। एएसपी ने फोर्स के घेराबंदी कर मौके से शहनवाज मुंशी फुरकान निवासी अठसैनी, हापुड़, कंवर चौधरी निवासी लक्ष्मीनगर दिल्ली, वाहिद निवासी रसूलपुर लखीमपुर खीरी, एहतेशाम निवासी ढक्का उजरी थाना सहदनगली अमरोहा, अब्दुल कादिर निवासी आरिफपुर थाना बाबूगढ़ और शाह आलम निवासी ललियाना किठौर को दबोच लिया। जबकि जफर, जावेद, रिफाकत, बब्बू, जफरयाब और नाजिम निवासी ललियाना फरार हो गए। आरोपियों के पास से शहनवाज की लाइसेंसी रायफल, भारी संख्या में कारतूस, तीन तमंचे, दो पौने, चार चाकू, बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों हाथों से पैसा ले रही पुलिस 
प्रेसवार्ता में शहनवाज ने आरोप लगाया कि पुलिस दोनों हाथों से पैसा ले रही है। वह खुद पांच लाख रुपये किठौर पुलिस को दे चुका है। आठ लाख रुपये चीक बढ़ला ने पुलिस को दिए है, ताकि वह जेल चला जाए। चीकू बढ़ला के खिलाफ दर्जनों से अधिक मुकदमे पंजीकृत है। जमीन के विवाद में चीक उसकी पत्नी को भी मार सकता है। हालांकि एसपी देहात ने उसके सारे आरोपों को गलत बताया है।

12 एकड़ जमीन का है विवाद

Villagers threw subversive bullets on police, eight arrested, realty recovered
अवैध असलहा बरामद

एएसपी किठौर ने बताया कि शहनवाज व सरदार मनजीत सिंह निवासी चांदपुर के बीच खादर की 12 एकड़ जमीन का विवाद है। 10 जून को शहनवाज और उसके साथियों ने अपने फार्म हाउस के चौकीदार इस्लाम के हाथ में गोली मारकर मनजीत आदि के खिलाफ झूठा केस दर्ज करा दिया था। शहनवाज मनजीत पर दबाव बनवाकर 12 एकड़ जमीन पर कब्जा करना चाहता है। इसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आज ये लोग एकत्र होकर पंजाबी समाज के लोगों पर हमला बोलना चाहते थे। पुलिस नहीं पकड़ती तो यह गैंग बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था। शहनवाज किठौर और परीक्षितगढ़ से जानलेवा हमले में वांछित चल रहा है। जिसमें कुर्की की कार्रवाई चल रही थी।

पूर्व मंत्री, चीकू से खतरा 
एसपी देहात के सामने प्रेसवार्ता में पकड़े गए आरोपियों और पूर्व प्रधान शहनवाज ने सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर और प्रधान चीकू बढ़ला पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। शहनवाज ने आरोप लगाया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री ने सपा सरकार में उसके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए। चीकू बढ़ला सपा को छोड़कर अब भाजपा नेताओं के साथ घूमता है। चीकू बढ़ला उसकी और उसके परिवार की हत्या करा सकता है। वह उनकी जमीन को कब्जाना चाहता है। अपने को निर्दोष बताते हुए कहा कि जमीन उसकी है, पुलिस फंसाना चाहती है। आरोप है कि उसकी पत्नी और वह तीन दिन पहले थाने गये थे। लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। 

खादर में पहले से विवाद
पुलिस ने बताया कि सरदार विरसा सिंह की खादर इलाके में हजारों बीघा जमीन हैं। जिसको लेकर भूमाफिया कई लोगों की हत्या कर चुके हैं। पंजाब व हरियाणा के लोग इस जमीन को खरीदने के चक्कर में करोड़ों रुपये गवां चुके है। इसकी जानकारी लोकल पुलिस को भी है, इसके बावजूद कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। प्रशासन भी आंख मूंदकर बैठा हुआ है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed