फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers staged a protest over waterlogging in the underpass.

Meerut News: अंडरपास में जलभराव पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 23 Aug 2026 07:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers staged a protest over waterlogging in the underpass.
खरखौदा के गांव पांची अंडरपास में जल भराव पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण(संवाद)
- मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर मेरठ से हापुड़ के बीच बने नौ अंडरपास पर बनी हुई है समस्या
विज्ञापन

- अंडरपास में पानी भरने पर ग्रामीणों को आवागन हो जाता है प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। रविवार को हुई बारिश के बाद गांव पांची के अंडरपास में दोबारा जलभराव हो गया। सूचना पर शांति त्यागी, भारत त्यागी, अमन त्यागी, अजय कुमार, गौरव कुमार, शिवम सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए स्थायी समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले भी अंडरपास में जलभराव के बाद गांव की सैकड़ों छात्राओं ने जिलाधिकारी से समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी। प्रशासन ने रेलवे को सूचना देकर उस समय पंप लगवाकर पानी निकलवाया था, लेकिन स्थायी व्यवस्था नहीं की गई।
ग्रामीणों ने बताया कि मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर मेरठ से हापुड़ के बीच बने नौ अंडरपास थोड़ी सी बरसात होते ही जलमग्न हो जाते हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर इनका निर्माण किय गया और बाद में रीबोर कराए गए। इसके बावजूद रेलवे की ओर से नियमित देखरेख नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। अंडरपास में सिल्ट और गाद जमा होने के कारण बारिश का पानी निकल नहीं पाता है। इसके चलते अंडरपास से ग्रामीणों का आवागमन बंद हो जाता है।
विज्ञापन


चंदसारा में हो चुकी बच्चे की मौत
ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास में जलभराव की समस्या नई नहीं है। पहले चंदसारा के अंडरपास में पानी भरने से एक बच्चे की डूबकर मौत हो चुकी है। इसके बावजूद रेलवे ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी समाधान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल प्रदर्शन की नौबत
ग्रामीणों का कहना है कि हर बरसात में अंडरपास में जलभराव होने के बाद पानी निकालने के लिए अस्थायी इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद स्थिति फिर वही हो जाती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि रेलवे के अधिकारियों को निर्देश देकर सभी नौ अंडरपास की सफाई, सिल्ट निकासी और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रत्येक बारिश के बाद ग्रामीणों को प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed