मेरठ: गिरफ्तारी न होने पर थाने पहुंचे दर्जनों ग्रामीण, महिला ने पुलिस पर लगाया ये गंभीर आरोप
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दर्जनों ग्रामीण थाने पहुंच गए। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विस्तार
मेरठ जनपद के गंगानगर में इंचौली क्षेत्र के गांव नंगला शेखू में हुए संघर्ष मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर दर्जनों ग्रामीण थाने पहुंच गए। महिलाओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। थाना प्रभारी ने कहा कि उनकी टीम लगातार दबिश दे रही है।
नंगला शेखू गांव में छह दिन पूर्व दूसरे वर्ग के युवकों ने सैनी समाज के चाचा-भतीजे पर हमला कर दिया था। उन्हें गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने इस मामले सात नामजद व अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने हैविन खान, शौकीन उर्फ पोकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि साजिद, जैफिक, वसीम, सर्विल, कैफ की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
वहीं सोमवार को नंगला शेखू के सैनी पक्ष के ग्रामीण इंचौली थाने पहुंच गए। महिलाओं ने इंस्पेक्टर जितेंद्र दुबे पर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: संदिग्ध को दी शरण और 11 माह में लुकमान ने खड़ा कर लिया आतंकी नेटवर्क, मिले कई सबूत
पीड़ित पक्ष ने घायल कुलदीप और पवन का दोबारा मेडिकल कराने की मांग की। पुलिस ने बताया कि वह रि-मेडिकल की रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेज चुके हैं। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
यह भी पढ़ें: मेरठ: बचाओ...बचाओ चिल्लाया कृष्णा, पर ट्रैक-ट्रॉली ने नहीं लगाए ब्रेक, कुचल दिया सिर, मंजर देख कांप गई रूह
इस दौरान राजेंद्र सैनी, अरविंद सैनी, जितेंद्र सैनी, राजेश, गुड्डू, राजू प्रधान, सचिन सिरोही, पंकज आदि मौजूद रहे।