फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers participated in BJP's Tiranga Yatra

भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए ग्रामीण

Wed, 13 Aug 2025 07:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
Villagers participated in BJP's Tiranga Yatra
तिरंगा यात्रा को झंड़ा दिखाकर रवाना करते जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी फोटो संवाद
जानीखुर्द। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव कुसैडी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को गांव कुराली से नगर पंचायत सिवाल खास तक तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण शामिल रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। गौरव चौधरी ने कहा कि हर घर तिरंगा एक अभियान है जो आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के प्रतीक के रूप में इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है। यात्रा का समापन सिवाल खास अंबेडकर भवन में स्थापित डाॅ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। जिला महामंत्री हरीश चौधरी, मंडलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, डाॅ. जितेंद्र वीर चिकारा, अतुल पूनिया नेक, सुशील चौहान, अशोक सैनी, राकेश कश्यप, अनवार कुरैशी, योगेंद्र शर्मा भवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed