फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers panic as leopard appears; demand for setting up a cage.

Meerut News: तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, पिंजरा लगाने की मांग

Fri, 14 Aug 2026 08:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
Villagers panic as leopard appears; demand for setting up a cage.
वन अभ्यारण क्षेत्र में निशिया के समीप दीवार पर बैठा तेंदुआ स्रोत वीडियो ग्राफ
फलावदा। नंगला हरेरू, खाता, नंगला एजदी और बसावत गांव के आसपास तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में कई बार तेंदुआ दिखाई दिया है। मवाना मार्ग पर कब्रिस्तान के पास और गांव के नजदीक जंगल में तेंदुआ देखे जाने की सूचना से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन

नंगला हरेरू निवासी अशहर अलीम ने बताया कि गांव के पास खेड़ा कब्रिस्तान के आसपास कई मकान बने हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, एक मकान की दीवार के पास तेंदुआ खड़ा दिखाई दिया। बसावत के पास जंगल में भी तेंदुआ दिखाई देने की बात सामने आई है। तेंदुए की दहशत के चलते ग्रामीण पशुओं के लिए चारा लेने जंगल जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नंगला हरेरू, खाता और नंगला एजदी के आसपास तेंदुआ कई बार दिखाई दे चुका है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की थी। शुक्रवार को ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता सैयद रिहानुद्दीन के साथ वन क्षेत्राधिकारी से मुलाकात कर पिंजरा लगाने व तेंदुए को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन


जंबूद्वीप के पास तेंदुआ दिखने से दहशत
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में बृहस्पतिवार देर रात जैन धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल जंंबूद्वीप से कुछ दूरी पर प्रथम निशियाजी के पास तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई है। तेंदुआ काफी देर तक मुख्य द्वार के पास बैठा दिखाई दिया। तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना रात करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है। उस समय पीआरवी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। प्रथम निशियाजी के समीप मुख्य द्वार के बाहर पुलिसकर्मियों को तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। कुछ देर बाद तेंदुआ वहां से जंगल की ओर चला गया। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि आरक्षित वन क्षेत्र में तेंदुए का विचरण स्वाभाविक है। वन विभाग द्वारा वन्यजीवों की गतिविधियों पर निगरानी की जा रही है।

वन अभ्यारण क्षेत्र में निशिया के समीप दीवार पर बैठा तेंदुआ स्रोत वीडियो ग्राफ

वन अभ्यारण क्षेत्र में निशिया के समीप दीवार पर बैठा तेंदुआ स्रोत वीडियो ग्राफ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed