ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल में बांधे आवारा पशु, गेट पर जड़ा ताला, बच्चे सड़क पर पढ़ने को मजबूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में जानी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय का हाल इन दिनों बेहाल है। यहां काजमाबाद गून के प्राथमिक स्कूल में बच्चे सड़क पर पढ़ने को मजबूर हैं। दरअसल, यहां ग्रामीणों ने आवारा पशुओं को स्कूल में बांध दिया है।
काजमाबाद गून में कुछ ग्रामीणों ने सोमवार को जंगल में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर सरकारी स्कूल में बंद कर दिया। यही नहीं, यहां पशुओं को बंद करके ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर ताला भी जड़ दिया।
इसका खामियाजा स्कूल में पढ़ाई कर रहे छात्र व छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। जी हां, स्कूल में पशुओं को बंद करने और ताला जड़ने के कारण बच्चे स्कूल के बाहर सड़क पर पढ़ने के बेबस हैं।
स्कूल स्टाफ का कहना है कि बच्चों को पढ़ाना जरूरी है लेकिन लोगों ने स्कूल में पशुओं को बांधकर ताला लगा दिया है। बच्चों के भविष्य का सवाल है ऐसे में बच्चों को सड़क किनारे बैठाकर पढ़ाना पड़ रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/