फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers got angry in protest against the murder, blocked the road by placing the dead body on the road

Meerut News: हत्या के विरोध में ग्रामीण बिफरे, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

Thu, 03 Apr 2025 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers got angry in protest against the murder, blocked the road by placing the dead body on the road
मेरठ। छात्र प्रशांत की मंगलवार की रात ओ पॉकेट कब्रिस्तान के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को अब्दुलापुर छिलौरा मार्ग पर रखकर जमकर हंगामा किया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों की पुलिस के साथ भी कहासुनी भी हुई। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। उधर, देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं। आरोपी पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव अब्दुलापुर स्थित खिरन्नी मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय प्रशांत पुत्र बिजेंद्र सुरेश देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र था। वह रात को जिम करने के लिए गंगानगर के लिए निकला था। गंगानगर ओ पॉकेट कब्रिस्तान के समीप बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। तमंचा घटनास्थल पर ही फेंककर फरार हो गए। गंगानगर और भावनपुर पुलिस ने मौका मुआयना किया था। उधर, गांव में शव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने अब्दुलापुर छिलौरा मार्ग पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। लगभग 45 मिनट तक ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने हंगामा किया। मृतक के परिवार की महिलाएं रोते हुए सड़क पर ही लेट गई। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने 24 घंटे के भीतर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इससे पहले कि ग्रामीण शमशान घाट से वापिस लौटते कि कुछ महिलाओं ने मेरठ किला परीक्षितगढ रोड स्थित हुसैनी चौक पर जाम लगा दिया। गांव के लोगों ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


हंगामे के दौरान भिड़े दो पार्षद
मृतक का शव गांव में पहुंचने पर बसपा के जिला अध्यक्ष सुभाष जाटव और भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सूद मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन से हत्यारोपियों के विरूद्व कड़ी कार्रवाई की मांग की। कुछ युवक गोली का बदला गोली बात कह रहे थे। वर्तमान पार्षद गंगाप्रसाद ने युवकों को शांत कराया। मृतक की मां रोमा और पिता अपने बेटे का मुंह देखते हुए प्रशासन से हत्यारोपी के विरूद्व कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसी बीच वर्तमान पार्षद गंगाप्रसाद से झुंझलाते हुए कहा कि यह क्या बवंडर फैला रखा है, इसको लेकर क्यों नही चलते। पार्षद किरण सिंह और आक्रोशित ग्रामीण भड़क गए और पार्षद से हाथापाई पर उतारू हो गए। बमुश्किल पार्षद को भीड़ से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात में मुकदमा दर्ज
सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के साथ हुई पूर्व में मारपीट को लेकर चार युवकों को हिरासत में लिया गया है।


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालीं
गंगानगर थाना पुलिस ने ग्लोबल सिटी कॉलोनी के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालीं। उसके बाद कॉलोनी के बराबर व सामने से जाने वाली सड़क पर करीब दर्जनभर स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की है। कब्रिस्तान के आसपास कपड़े, सैलून सहित अन्य दुकानों के कैमरे चैक किए हैं। चर्चा है कि कुछ दिन पूर्व प्रशांत का किसी बात को लेकर युवकों से विवाद हुआ था। पुलिस के मुताबिक इस मामले में कुछ युवकों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed