फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers engaged in monitoring the embankment of Ganga

लगातार पड़ रही बारिश से खादर क्षेत्र के लोग दहशत में

Mon, 02 Aug 2021 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Villagers engaged in monitoring the embankment of Ganga
तटबंध की निगरानी में जुटे ग्रामीण
विज्ञापन

हस्तिनापुर। देहात क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से गंगा का कच्चा तटबंध टूटने का खतरा मंडरा रहा है। इसके चलते ग्रामीण लगातार तटबंध की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि रविवार को गंगा के जलस्तर में कुछ कमी नजर आई।

बिजनौर बैराज से अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 91 हजार क्यूसेक चल रहा है। हालांकि कई जगह मिट्टी का कटान होने के कारण तटबंध में दरार आ गई है। इन दरारों को भरने के लिए ग्रामीण लगातार प्रयास कर रहे हैं। मनरेगा के श्रमिक भी काम पर लगाए गए हैं। गंगा के कटान के कारण अभी तक सैकड़ों बीघा कृषि भूमि गंगा में समा चुकी है। लोगों का कहना है कि बीते सालों में भी गंगा ने खादर क्षेत्र में कहर बरपाया था। बरसात का सीजन क्षेत्र के लोगों के लिए संघर्ष भरा होता है। लोगों का कहना है कि हर साल नुकसान होने के बाद भी आज तक समस्या का उचित समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed