{"_id":"67f96281cb98202f790541f4","slug":"villagers-created-a-ruckus-over-opening-of-a-liquor-shop-near-the-temple-meerut-news-c-27-1-smrt1009-147303-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मंदिर के पास शराब की दुकान खोलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मंदिर के पास शराब की दुकान खोलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
Sat, 12 Apr 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर हंगामा करती गांव असगरपुर की महिलाएं। संवाद
बिजनौर। किरतपुर के गांव असगरपुर में मंदिर के पास शराब की दुकान खोलने पर महिलाओं और ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर काफी हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। उन्होंने दुकान को हटाने की मांग की।
शुक्रवार को असगरपुर गांव के ग्रामीण और महिलाएं एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। जिन्होंने आरोप लगाया कि शराब की दुकान मंदिर से महज 70-80 मीटर की दूरी पर स्थित है। जिससे गांव के धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बिगड़ रहा है। शराब की दुकान से गांव में नशाखोरी बढ़ेगी। शराबी गांव की गलियों में धूमते हैँ, जिससे महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। मामले में राजपूत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरन सिंह के नेतृत्व में एक ज्ञापन भी दिया गया। जिसमें दुकान को गांव की सीमा से बाहर करने की मांग रखी। इस मौके पर रविंदरपाल, लक्ष्मी, सुमन देवी, राधादेवी, संतोष देवी, आदिति, जयप्रकाश राजपूत, रितू आदि मौजूद रहे।