फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers caught a person trying to induce religious conversion

Meerut News: धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने की कोशिश करते व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा

Mon, 26 Aug 2024 12:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 26 Aug 2024 12:26 PM IST
विज्ञापन
Villagers caught a person trying to induce religious conversion
शामली/जलालाबाद। मस्तगढ़ गांव में धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव मस्तगढ़ निवासी अश्वनी त्यागी वेटनरी कंपनी के डिप्टी रीजनल मैनेजर है। अश्वनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया रविवार सुबह वह गांव में ही नाई की दुकान पर बाल कटवाने के लिए गया था। उसी समय बाइक पर एक व्यक्ति आया। उसने अपने बैग से एक धार्मिक ग्रंथ निकाला और उसके अनुसार धर्म का प्रचार करने लगा। उसने प्रलोभन देते हुए कहा उसके बताए धर्म को अपनाने और अपने घर व गांव में प्रार्थना कराने पर उसकी मदद की जाएगी। इतना ही नहीं अन्य लोगों को धर्म से जोड़ने पर कमीशन भी दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसकी बाइक को जब्त किया और उसे थाने ले गई।
विज्ञापन

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed