फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villager's body found at Hastinapur fair

Meerut News: हस्तिनापुर मेले में ग्रामीण का शव मिला

Thu, 06 Nov 2025 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Villager's body found at Hastinapur fair
गंगा स्नान के लिए आया था चेतावाला निवासी अनिल
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे में बूढ़ी गंगा किनारे कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर चल रहे गंगा स्नान मेले में बृहस्पतिवार सुबह को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुलिस जांच में मृतक की पहचान जलालपुर मखबूलपुर उर्फ चेतावाला निवासी 45 वर्षीय अनिल पुत्र छिदा के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
इस समय कस्बे में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय बूढ़ी गंगा घाट पर मेले पर आयोजन चल रहा है। मृतक की पत्नी रामबती ने बताया कि बुधवार को उसका पति अनिल घर से मेला देखने की बात कह कर गया था। बच्चे मेला देखकर पहले ही आ गए थे। परंतु वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने सोचा कि वह मेले में ही कहीं रुक गया होगा। परंतु देर रात तक भी वह घर नहीं आया। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस द्वारा मामले की सूचना दी गई। इसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित जैन मंदिर के बाहर लगी दुकानों के पास मंदिर की चहारदीवारी के अंदर अनिल का शव पड़ा मिला। जंबूद्वीप चौकी प्रभारी अनुज मिश्रा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि शव मंदिर के बाहर पड़ा मिला था। शराब के खाली पव्वे भी बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला शराब के अधिक सेवन का लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। मृतक अनिल मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी मौत के बाद परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे पत्नी रामवती और पांच बच्चों सुमित, भोला, वर्षा, शीतल और रिया को छोड़ गया है। वर्षा की शादी हो गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed