फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers' anger erupts over road turned into a series of potholes.

Meerut News: गड्ढों में तब्दील सड़क पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Mon, 21 Sep 2026 07:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Villagers' anger erupts over road turned into a series of potholes.
लतीफपुर गांव तारापुर जाने वाले टूटे संपर्क मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण
लोक निर्माण विभाग पर उपेक्षा का आरोप, बोले- हादसे के बाद भी नहीं जाग रहा विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र के दर्जनों गांवों को आपस में जोड़ने वाले मुख्य संपर्क मार्ग की बदहाली को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव नरवैर सिंह खालसा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लतीफपुर के समीप क्षतिग्रस्त सड़क पर खड़े होकर लोक निर्माण विभाग और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विभाग पर सड़क की लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जल्द निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की।
नरवैर सिंह का कहना है कि करीब एक वर्ष से मुख्य संपर्क मार्ग की हालत बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, वाहन चालक और स्कूली बच्चे आवागमन करते हैं। गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर गिर रहे हैं। कई बार लोग चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

सपा प्रदेश सचिव नरवैर सिंह खालसा ने कहा कि लगभग एक साल से ग्रामीण खराब सड़क से परेशान हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं कराया गया तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में रणजीत सिंह, गुरचेत सिंह, दारा सिंह, सतनाम सिंह, जश्न सिंह, जय सिंह, साजन सिंह, गुरदेव सिंह, मलकीत सिंह, अर्जन सिंह, भगत सिंह, जसवंत सिंह और अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed