फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villager found hanging from fan in Pali

Meerut News: पाली में पंखे से लटका मिला ग्रामीण

Mon, 10 Feb 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Villager found hanging from fan in Pali
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पाली में एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि गांव पाली निवासी मंसाराम (33) पुत्र सागर ने रविवार की सुबह अपने कमरे में पंखे से लटककर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह जब मंसाराम के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने उसके कमरे के दरवाजे को खोलकर देखा तो वह मृत अवस्था में पंखे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की, परंतु परिजनों ने पुलिस से किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बावजूद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक मंसाराम पूर्व में नशे का आदी था। इसे लेकर स्वजनों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजा था। वहां से कुछ दिन पूर्व ही घर आया था। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। मृतक की पत्नी घटना के समय अपने मायके गई हुई थी। सूचना मिलते ही वह ससुराल लौट आई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं। उसकी आजीविका का भी कोई साधन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed