फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villager dies after getting electrocuted while spraying in fields

Meerut News: खेत में स्प्रे करते समय करंट की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

Tue, 03 Mar 2026 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Villager dies after getting electrocuted while spraying in fields
गंगानगर (मेरठ)। इंचौली गांव में सोमवार शाम फसल में कीट नाशक का स्प्रे कर रहे मोहम्मद रफीक अंसारी (50) खेत में टूटे पड़े एलटी लाइन के तार की चपेट में आकर करंट से झुलस गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विद्युत विभाग ने परिजनों से मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

इंचौली के मोहल्ला समस पट्टी निवासी मोहम्मद रफीक उर्फ कलुआ गांव के ही किसान नदीम के खेत में स्प्रे कर रहा था। उसी दौरान वह खेत में टूटे पड़े एलटी लाइन के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर इंचौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस की मदद से मसूरी स्थित निजी अस्पताल में उसे लाया गया। डॉक्टरों ने रफीक को मृत घोषित कर दिया। विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुई परिजनों ने हंगामा करते हुए नाराजगी जताई। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह मौके पर पहुंचे। गांव बना के बिजलीघर से संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाया। परिजनों को विद्युत विभाग की ओर से 5 लाख रुपये के मुआवजे का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद परिजन सहमत हुए। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह के मुताबिक करंट से मौत होना सामने आया है। विद्युत विभाग ने परिजनों को आश्वासन दिया है। शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed