फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villager caught with explosive material used in making firecrackers

Meerut News: पटाखा बनाने में प्रयोग होने वाली विस्फोटक सामग्री के साथ ग्रामीण पकड़ा

Thu, 19 Mar 2026 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Villager caught with explosive material used in making firecrackers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। पुलिस ने गांव सठला में एक घेर में छापा मारकर पटाखा बनाने में प्रयोग होने वाली विस्फोटक सामग्री के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि मवाना थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव सठला में नफीस के घेर में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण किया जा रहा है। जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा। घेर में दबिश देकर घेर की तलाशी लेने पर नफीस के घेर में अवैध पटाखे बनते हुए मिले। मौके से पटाखा निर्माण में प्रयोग होने वाला विस्फोटक पदार्थ सिल्वर पाउडर 45 किलोग्राम, डस्ट पाउडर 40 किग्रा, मिक्स पाउडर 5 किग्रा, 21 पैकेट विस्फोटक (पटाखे) भरी नलकी व विस्फोटक भरने में प्रयुक्त होने वाली एक प्रेशर मशीन के साथ नफीस को गिरफ्तार किया। नफीस के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है। सीओ ने बताया कि नफीस के खिलाफ पहले भी मवाना थाने में विस्फोटक अधिनियम के चार मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed