{"_id":"69e6436be21cc6d65d059091","slug":"village-to-village-public-relations-campaign-for-rlds-public-meeting-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112070-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रालोद की जनसभा के लिए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रालोद की जनसभा के लिए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान
विज्ञापन
सरधना। ईकड़ी गांव में रालोद की रैली को लेकर गांवों में जनसंपर्क करते पदाधिकारी। संगठन
- कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क, कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव ईकड़ी में 25 अप्रैल को राष्ट्रीय लोकदल की रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
रैली को सफल बनाने के लिए सुरानी, नया गांव, दबथुआ, गढ़ी, जटपुरा, डूंगर, जांजोखर, घसौली सहित आसपास के गांवों में रालोद कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। रालोद नेताओं का कहना है कि यह जनसभा क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण साबित होगी और बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी इसकी सफलता को दर्शाएगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय स्तर के कई नेता और पदाधिकारी भी लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।
प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा ने कहा कि सिवालखास की धरती पर होने वाली यह जनसभा ऐतिहासिक साबित होगी। रालोद जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को नई दिशा देगा। इस मौके पर गौरव जिटौली, राहुल पूनिया, रणवीर दहिया, सचिन चौधरी, अक्षय भूनी, हरेंद्र प्रधान, कुशलवीर राठी आदि मौजूद रहे।