{"_id":"691f22285310de91c60b41ab","slug":"village-heads-accuse-the-village-secretary-of-indecent-behavior-and-taking-commission-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104106-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ग्राम प्रधानों का ग्राम सचिव पर अभद्र व्यवहार व कमीशन लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ग्राम प्रधानों का ग्राम सचिव पर अभद्र व्यवहार व कमीशन लेने का आरोप
विज्ञापन
ब्लॉक कार्यालय पर ग्राम सचिव के खिलाफ हंगामा करते ग्राम प्रधान व ग्रामीण स्रोत संवाद
कई बार शिकायत करने पर भी नहीं हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। विकासखंड की तीन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान बृहस्पतिवार को खंड विकास कार्यालय पर पहुंचे और अपनी ग्राम पंचायत में तैनात ग्राम सचिव पर अभद्र व्यवहार और विकास कार्यों के बदले कमीशन लेने का आरोप लगाया। ग्राम प्रधानों ने बीडीओ को शिकायत करते हुए ग्राम सचिव को तुरंत हटाने की मांग की।
विकास खंड की गांव नगली गजरौला के ग्राम प्रधान अमित कुमार, लतीफपुर के कार्यवाहक ग्राम प्रधान करतार सिंह एवं झड़का की ग्राम प्रधान के पति वीरपाल सिंह दर्जनों ग्रामीणों के साथ खंड विकास कार्यालय पर पहुंचे जहां पर उन्होंने हंगामा करते हुए तीनों ग्राम पंचायतों में तैनात सचिव पर अभद्र व्यवहार करने और गांव में विकास कार्य करने के बदले कमीशन लेने का आरोप लगाते हुए इन्हें तुरंत हटाने की मांग की। इस संबंध में बीडीओ अमरीश कुमार को शिकायत पत्र देते हुए ग्राम सचिव को तुरंत हटवाने की मांग की।
ग्राम प्रधान करतार सिंह ने कहा कि गांव में मनरेगा के माध्यम से जो पक्के कार्य चल रहे हैं उनमें ग्राम सचिव कमीशन मांग रहा है और कमीशन नहीं देने पर काम बंद करने और अपने ठेकेदार से काम करने की धमकी दे रहा है। इसका ऑडियो भी उनके पास है। नगली के ग्राम प्रधान अमित कुमार ने बताया कि ग्राम सचिव छह महीने से अपनी मनमानी कर रहा है। उसकी शिकायत जिला पंचायत अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से भी की परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत झड़ाका की ग्राम प्रधान राजकुमारी ने बताया कि तीनों ही ग्राम पंचायत में एक ही सचिव तैनात है। वह अपनी मनमानी कर रहा है। गांव के सभी विकास कार्य कमीशन के चक्कर में बंद कर दिए हैं। ग्रामीण लगातार विकास कार्यों पर सवाल उठा रहे हैं परंतु ग्राम सचिव अपनी दबंगता दिखा रहा है। अमरीश ने बताया कि ग्राम सचिव से तीनों ही ग्राम प्रधान पूरी तरह परेशान हैं।
इस समय सरकार की सभी योजनाओं को कमीशन के चक्कर में धरातल पर नहीं उतरते दे रहे हैं इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ दर्जरों ग्रामीण मौजूद रहे जिन्होंने विकासखंड अधिकारियों को तुरंत ग्राम सचिव पर कार्रवाई की मांग की और कहां की अगर ग्राम सचिव को नहीं हटाया जाता तो वह मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेंगे।
वही इस मामले की शिकायत मिलते ही बीडीओ अमरीश कुमार ने मामले की जांच एडीओ पंचायत को दे दी हैं।