फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Village head of Kisan Union Apolitical dies in road accident

Meerut News: सड़क हादसे में किसान यूनियन अराजनीतिक के ग्राम अध्यक्ष की मौत

Thu, 28 May 2026 09:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
Village head of Kisan Union Apolitical dies in road accident
खरखौदा के पास मिनी ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा (मेरठ)। मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव नालपुर कट पार करते समय सामने से आ रहे टाटा ऐस (मिनी ट्रक) ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पांची गांव निवासी किसान नेता प्रवीण त्यागी उर्फ कालू (50) की मौत हो गई। उधर, वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़ कर भाग गया।
पुलिस के अनुसार, खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव पांची निवासी प्रवीण त्यागी उर्फ कालू पुत्र सुदेश त्यागी किसान यूनियन अराजनीतिक में ग्राम अध्यक्ष थे। बुधवार शाम के समय प्रवीण त्यागी बाइक से किसी कार्य से कस्बा खरखौदा गए थे। देर शाम वह लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव नालपुर कट पार करने लगे तभी हापुड़ की ओर से आ रहे टाटा ऐस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। गंभीर रूप से घायल प्रवीण त्यागी को पहले पुलिस ने मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया। बाद में सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर अवस्था में घायल प्रवीण को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार देर रात प्रवीण त्यागी की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, मौत की सूचना पर परिजनों में मातम पसर गया। जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले प्रवीण त्यागी के छोटे भाई की भी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अब इस समय छोटे भाई के परिवार व अपने परिवार सभी की जिम्मेदारी प्रवीण त्यागी पर ही थी। उधर, जैसे ही घटना के मामले में यूनियन के पदाधिकारी को मिली तो पदाधिकारी ने शोक व्यक्त किया है। बृहस्पतिवार को दोपहर के समय पोस्टमार्टम के पास गांव में पहुंचे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैे। वाहन पंजीकृत नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed