फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Village head arrested for cooperating in hiding Satwant's body

सतवंत का शव छिपाने में सहयोग करने पर ग्राम प्रधान गिरफ्तार

Tue, 08 Nov 2022 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Village head arrested for cooperating in hiding Satwant's body
सतवंत का शव छिपाने में सहयोग करने पर ग्राम प्रधान गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ/बहसूमा। रहावती गांव निवासी किसान सतवंत सिंह की हत्या के बाद शव छिपाने में ग्राम प्रधान अरुण कुमार को भी सहयोगी पाया गया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक सौतेली बेटी सिमरन ने प्रेमी नौकर आशीष के साथ मिलकर पिता की हत्या की थी। दोनों ने पहले शव को भूसे के कमरे में और फिर खेत में नलकूप के पास गड्ढा खोदकर दबा दिया था। सोमवार को आरोपी प्रेमी-युगल कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सतवंत सिंह 30 अक्तूबर से लापता थे। सतवंत के रिश्तेदार कुशीनगर मीरापुर मुजफ्फरनगर निवासी महिपाल सिंह ने बहसूमा में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन की तो शक के आधार पर सतवंत की सौतेली बेटी सिमरन और नौकर आशीष को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर शव भी बरामद किया गया। दोनों ने बताया कि सतवंत उनके प्रेम-प्रसंग में बाधक बन रहे थे। सोमवार दोपहर को जेल जाने से पहले युगल ने बताया कि ग्राम प्रधान अरुण ने शव को छिपाने में उनकी मदद की। पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद सिमरन ने प्रधान को जानकारी दी थी। प्रधान ने शव को भूसे के कमरे से उठाकर खेत में दबाने की सलाह दी थी। पुलिस ने बताया कि जिस ट्रैक्टर से शव खेत में ले गए थे, उसे भी जब्त कर लिया गया है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना कि प्रधान अरुण ने हत्यारोपी सिमरन और उसके प्रेमी नौकर आशीष की मदद की है। इसलिए उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि प्रधान ने आरोपियों का सहयोग क्यों किया।
विज्ञापन

--
पांच लाख की नकदी-जेवरात कहां
पुलिस के मुताबिक सतवंत की पत्नी जस्सो उर्फ नील कौर ने बताया कि घर से पांच लाख की नकदी और जेवरात गायब हैं। आशंका है कि सिमरन और आशीष ने ही इन्हें चोरी किया है। पीड़ित परिवार ने प्रधान और युगल से पूछताछ कर चोरी किया गया सामान बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed