फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vikas Sharma became the president of Junior High School Teachers Association Executive

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ कार्यकारिणी के अध्यक्ष बने विकास शर्मा

Tue, 24 Jun 2025 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Vikas Sharma became the president of Junior High School Teachers Association Executive
खरखौदा में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ कार्यकारिणी में चुने गए पदाधिकारी(स्वयं)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की विकास खंड खरखौदा की कार्यकारिणी का सोमवार को निर्वाचन बीआरसी पर हुआ।
निर्वाचन प्रक्रिया में कार्यकारिणी के निर्धारित नौ पदों के सापेक्ष प्रत्येक पद पर केवल एक ही नामांकन हुआ। सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया पर्यवेक्षक अपर्णा कौशिक व अशोक कुमार की देखरेख में हुई। इसमें विकास कुमार शर्मा को अध्यक्ष, सतवंत कौर को मंत्री, पूजा यादव को महिला उपाध्यक्ष, मनीष कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, ओंकार सिंह को कोषाध्यक्ष, सतपाल सिंह संयुक्त मंत्री, सुप्रिया आर्य संयुक्त मंत्री, वंदना त्यागी लेखाकार, राजकुमार सिंह को लेखा परीक्षक चुना गया। सभी को प्रमाणपत्र वितरित किए गए तथा सभी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षिका वन माला आर्य को सहमति से संगठन का संरक्षक चुना गया। इस मौके पर लेखराज, वीरपाल, प्रवीण, राजीव, अजीत, देवेंद्र, नीरज, राहुल, पंकज, रविंद्र, सुनील, रविंद्र, तरुण, शौकीन, बाबूलाल, मधु, हेमलता, रश्मि, बबिता, रेनू, रेखा, ममता सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। विकास कुमार शर्मा उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की विकासखंड खरखौदा कार्यकारिणी में 2004 से लगातार अब तक अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed