{"_id":"695283d92422c44d1200e4e4","slug":"vijaypal-ghopla-sits-on-dharna-at-sdo-office-meerut-news-c-72-1-mct1002-146437-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एसडीओ कार्यालय में धरने पर बैठे विजयपाल घोपला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एसडीओ कार्यालय में धरने पर बैठे विजयपाल घोपला
विज्ञापन
कंचनपुर घोपला निवासी किसान नेता विजयपाल घोपला सोमवार को बिजली और किसानों की समस्याओं को लेकर रिठानी स्थित विद्युत उपकेंद्र में एसडीओ कार्यालय में धरने पर बैठ गए। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों पर शोषण का आरोप लगाया।
विजयपाल घोपला ने बताया कि किसानों के बिजली कनेक्शन को मनमाने तरीके से दो केवी से बढ़ाकर चार केवी या उससे अधिक का किया जा रहा है। घोपला और जैनपुर गांव में किसानों के जो मीटर बदले गए है उनके बिल समय पर नही आ रहे। दर्जनों की संख्या में आवारा पशु खेतों में किसानों की फसलों का नुकसान कर रहे है। रिठानी, जैनपुर और घोपला गांव में कई जगह आबादी में गलत तरीके से ट्रांसफार्मर रखे हैं, जिन्हें बदलवाने के लिए कई बार शिकायत कर चुके है लेकिन समाधान नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नही होता धरना जारी रहेगा। इस दौरान राजकुमार करनावल, लोकेश सिवाच,राजी गुर्जर,धर्मपाल,कुवंर सिंह,सुभाष घोपला उज्जवल सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।