{"_id":"6a58f6a76ed5fe9af7069537","slug":"vigilance-raid-on-commercial-building-under-construction-in-ganganagar-meerut-news-c-72-1-mct1012-156288-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गंगानगर में निर्माणाधीन व्यवसायिक भवन पर विजलेंस का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गंगानगर में निर्माणाधीन व्यवसायिक भवन पर विजलेंस का छापा
विज्ञापन
बिना कनेक्शन मुख्य लाइन से तार डालकर प्रयोग की जा रही थी बिजली
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। एनपी ब्लॉक गंगानगर में निर्माणाधीन भवन पर बृहस्पतिवार को विद्युत विभाग की विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। एसडीओ दीपचंद के मुताबिक, बिना कनेक्शन मुख्य लाइन से तार डालकर कई माह से बिजली प्रयोग की जा रही थी। बिजली चोरी की शिकायत पर छापे की कार्रवाई की गई।
इस दौरान टीम ने तीन मंजिला भवन को अंदर से देखा और प्रयोग की जा रही बिजली का आकलन किया। टीम ने वहां काम कर रहे लोगों को चालान रसीद काटकर दी। एसडीओ के मुताबिक, चालान में आकलन किए गए विद्युत प्रयोग के हिसाब से कार्यालय में जुर्माना राशि तय की जाएगी। इस दौरान एसआई सुधीर पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
-- -- -- -- --