फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vigilance... action will be taken if bus starts at roadways bus stand

Meerut News: सजगता... रोडवेज बस अड्डे पर बस स्टार्ट मिली तो होगी कार्रवाई

Thu, 09 Nov 2023 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Vigilance... action will be taken if bus starts at roadways bus stand
मेरठ। परिवहन निगम ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए पहल की है। इसमें रोडवेज बस अड्डों पर खड़ी होने वाली बसों को बंद रखा जाएगा। यदि कोई बस स्टार्ट खड़ी मिली तो उसके चालक और परिचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसकी निगरानी के लिए भैंसाली बस अड्डे पर दो कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। बस अड्डो पर अक्सर चालक बस रवाना होने का निर्धारित समय होने से पहले ही बस को स्टार्ट किए रहता है। इससे निकलते धुएं से प्रदूषण फैलता है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बस अड्डों पर अब रोडवेज बसें स्टार्ट हालत में खड़ी नहीं होंगी। भैंसाली डिपो के एआरएम अरविंद कुमार ने बताया कि यह नियम सख्ती से लागू कराया जाएगा। दो कर्मचारी भी निगरानी के लिए नियुक्त किए गए हैं। यदि बस स्टार्ट हालत में मिली तो उसके चालक और परिचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed