फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vighnaharta is present in every house, cheers of Bappa resonate

घर घर विराजे विघ्नहर्ता, गूंजे बप्पा के जयकारे

Wed, 27 Aug 2025 08:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 27 Aug 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
Vighnaharta is present in every house, cheers of Bappa resonate
सदर तेली मोहल्ला मेरठ कैंट में गणेश जी की शोभा यात्रा निकाली गई।
मेरठ। शहर में गणेश महोत्सव की धूम शुरू हो गई है। शहर में विभिन्न स्थानों पर बैंड बाजों के साथ शोभाया यात्रा निकाली गई। सुबह से ही घर और मंदिरों में आयोजन शुरू हो गए। विधि विधान से पूजन के बाद गणेश जी की मूर्तियों को घर और महोत्सव स्थलों के पंडालों में स्थापित किया गया। 10 दिन पूजा के बाद अनंत चतुदर्शी को गणेश जी की मूर्तियों को पवित्र नदी और सरोवरों में प्रवाहित किया जाएगा।
विज्ञापन

आदर्श नगर सिद्धपीठ विनायक गणपति मंदिर में श्री गणेश जनमोत्सव का पर्व मनाया गया। पंडित गणेश ठाकुर ने पूजन किया। भगवान को 1001 लड्डुओं का भोग लगाया गया। पूजन का सौभाग्य पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल और प्रसिद्ध कवि डॉ. हरिओम पंवार को मिला। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। पूजन में सुशीला गुप्ता, हरकिशोर गुप्ता, अतुल गुप्ता, आलोक, रजनी, किरन रहीं।
विज्ञापन

नौचंदी में निकाली गणेश स्थापना शोभायात्रा
श्रीबालाजी मंदिर नौचंदी में गणेश उत्सव का शुभारंभ हुआ। आचार्य मनीष स्वामी ने पूजन और मंत्रोच्चारण किया। ढोल नंगाड़ों के साथ यात्रा निकाली गई। राजेंद्र नगर, कल्याणनगर, कैलाशपुरी आदि स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई। इस अवसर पर सुमित सैनी, ज्ञानेश्वर शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, प्रेमचंद, श्याम सुंदर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेगमबाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा
बेगमबाग में गणेश जी की मूर्ति स्थापना से पूर्व यात्रा निकाली गई। यात्रा में लोग ढोल के साथ भगवान गणेश के गीत गा रहे थे। नाचते गाते हुए लोग पंडाल में पहुंचे। पंडित महेश जी के द्वारा मूर्ति स्थापना की गई। इस अवसर पर अतुल वर्मा, ऋषभ वर्मा, शरद वर्मा, विपुल, अमित कश्यप, दक्ष, शौर्य रहे। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। झांकियां प्रस्तुत की गई और महाआरती हुई। जागृति विहार सेक्टर 2 में दीपक सक्सेना परिवार के द्वारा मूर्ति स्थापित की गई। कॉलोनी के लोगों ने मिलकर पूजन किया।
पैठ बाजार में गणेश जी को लगाया मोदक का भोग
पैठ बाजार मंदिर महादेव में भगवान गणेश जी की पांच दिन के लिए मूर्ति विराजमान की गई। गणेश जी की मूर्ति का विशेष पूजन मुख्य यजमान नीरज मित्तल ने किया। मोदक का भोग लगाया और आरती की गई। नीरज मित्तल ने बताया कि यह 16 वां आयोजन है। पूजन पंडित संजय त्रिपाठी के द्वारा किया गया। मेरठ दर्पण फाउंडेशन द्वारा कंकरखेड़ा आदर्शनगर में आज गणेश चतुर्थी पर गणपति जी की मूर्ति स्थापना के बाद पूजन किया गया। इस अवसर पर प्रथम अग्रवाल, अर्पित जिंदल, अंकित, दीक्षिता गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
सदर के मंदिरों में हुई गणेश प्रतिमा की स्थापना
सदर में आबूलेन फव्वारा चौक से भैसाली ग्राउंड तक विभिन्न मंदिर और मोहल्लों में गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई। वामन भगवान मंदिर को फूलों से सजाया गया। 21 किलो मोदक का भोग लगाया गया। शृंगार पंडित जितेंद्र शर्मा ने किया। पंडित नंद किशोर शर्मा, मुकेश अग्रवाल, जुगल किशोर, समीर खुराना, अंकित गुप्ता, गौरव गुप्ता रहे।

सिद्धि विनायक सेवा समिति ने मनाया गणेश उत्सव
खंदक बाजार हनुमान गली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सिद्धि विनायक सेवा समिति ने 11 वां गणेश उत्सव मनाया। समिति ने तीन फीट के 50 किलो के पीतल के गणेश जी को स्थापित किया। प्रवक्ता विजय आनंद शर्मा ने बताया कि हमारे यहां 10 दिन स्थापित होने वाले गणेश जी का विसर्जन नहीं किया जाता है। यात्रा के बाद गणेश जी को गढ़ गंगा में स्नान कराकर मंदिर में स्थापित किया जाता है।

सदर तेली मोहल्ला मेरठ कैंट में गणेश जी की शोभा यात्रा निकाली गई।

सदर तेली मोहल्ला मेरठ कैंट में गणेश जी की शोभा यात्रा निकाली गई।

सदर तेली मोहल्ला मेरठ कैंट में गणेश जी की शोभा यात्रा निकाली गई।

सदर तेली मोहल्ला मेरठ कैंट में गणेश जी की शोभा यात्रा निकाली गई।

सदर तेली मोहल्ला मेरठ कैंट में गणेश जी की शोभा यात्रा निकाली गई।

सदर तेली मोहल्ला मेरठ कैंट में गणेश जी की शोभा यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed