फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vidya Cricket Academy won the match by 10 wickets.

Meerut News: विद्या क्रिकेट एकेडमी ने 10 विकेट से मैच जीता

Fri, 17 Jul 2026 08:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Vidya Cricket Academy won the match by 10 wickets.
मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क के क्रिकेट मैदान में शुक्रवार को विद्या क्रिकेट एकेडमी और कृष्णा अकेडमी के बीच टी-10 किक्रेट मैच खेला गया। इसमें कृष्णा अकेडमी को विद्या क्रिकेट एकेडमी ने 10 विकेट से हराया। कृष्णा एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर मात्र 54 रन बनाए। गेंदबाजी करते में अंकित, निखिल ने तीन-तीन और देव दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्या क्रिकेट एकेडमी ने बिना किसी नुकसान के पांच ओवर में ही मैच जीत लिया। इसमें आदित्य ने 36, अक्श ने 10 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच निखिल कश्यप ( विद्या क्रिकेट एकेडमी ) को चुना गया। विद्या क्रिकेट एकेडमी के कोच सुधीर सरन ने अपनी टीम को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed