{"_id":"6a05d4cb2ae12ae9d9066b90","slug":"vidya-cricket-academy-won-by-57-runs-meerut-news-c-72-1-mct1009-153291-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विद्या क्रिकेट एकेडमी की टीम 57 रन से विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विद्या क्रिकेट एकेडमी की टीम 57 रन से विजयी
Thu, 14 May 2026 07:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 14 May 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क के क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को विद्या क्रिकेट एकेडमी और पीएस क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें पीएस क्रिकेट एकेडमी को विद्या क्रिकेट एकेडमी ने 57 रनों से हराया। विद्या क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस विकेट खोकर 195 रन बनाए। इसमें आदित्य ने 54, देव ने 55, अक्की 42 रनों की पारी खेली। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएस क्रिकेट एकेडमी मात्र 138 रन ही बना सकी। विद्या क्रिकेट एकेडमी की ओर से मनु ने तीन, देवांश ने दो, अंकित, देव, अक्की ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच विद्या क्रिकेट एकेडमी के आदित्य को चुना गया। वहीं विद्या क्रिकेट एकेडमी के कोच सुधीर सारण ने अपनी टीम को जीत की बधाई दी। संवाद