{"_id":"5a5522c64f1c1bbf2d8b5a8b","slug":"videshi-chaatro-ne-jaana-kaichi-banaana","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी छात्रों ने जाना कैंची बनाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी छात्रों ने जाना कैंची बनाना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
28 देशों के 60 छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को मेरठ में कैंची और एंब्रॉइडरी की फैक्ट्रियों का भ्रमण किया। सभी छात्र नोएडा के एक इंस्टीट्यूट से पढ़ाई कर रहे हैं।
सबसे पहले छात्र-छात्राओं ने लोहियानगर स्थित सीजर कॉमन फेसेलिटी सेंटर का भ्रमण किया। जहां उन्होंने कैंची बनाने की जानकारी ली। साथ ही कैंची बनाने की आधुनिक मशीनों के बारे में जाना। इसके बाद छात्रों ने करीमनगर स्थित एंब्रॉइडरी क्लस्टर का भ्रमण किया। जिसके मालिक साजिद सैफी और अमजद अली हैं। वहां छात्रों ने कढ़ाई कारोबार के बारे में जाना। इसके अलावा छात्रों ने दिल्ली रोड स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पीपीडीसी (मिनिस्ट्री आफ एमएसएमई का सेंटर) और जाकिर कॉलोनी स्थित सीजर फैक्ट्री का भ्रमण किया। इंस्टीट्यूट के पवन शुक्ला ने बताया छात्रों को कोर्स में कैंची, एंब्रॉयडरी के बारे में पढ़ाया जाता है। उन्होंने बताया अफगानिस्तान, अलजीरिया, बांग्लादेश, भूटान, केन्या, कजाकिस्तान, मोरोक्को, नाइजीरिया, रवांडा, श्रीलंका सहित 28 देशों के छात्रों ने शहर के मुख्य कारोबार की जानकारी ली। इस भ्रमण के दौरान छात्र काफी खुश नजर आए।