{"_id":"68c1edfe9ce5a0743d08b650","slug":"videos-of-firing-are-being-posted-on-instagram-to-spread-panic-meerut-news-c-14-1-mrt1051-972784-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत फैलाने के लिए इंस्टाग्राम पर डाल रहे फायरिंग के वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत फैलाने के लिए इंस्टाग्राम पर डाल रहे फायरिंग के वीडियो
विज्ञापन
कंकरखेड़ा में सोशल मीडिया पर हथियारों के वायरल फोटो।
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र में एक गुट दहशत फैलाने के लिए इंस्टाग्राम पर फायरिंग की वीडियो बनाकर डाल रहा है। बुधवार को भी कंकरखेडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एसपी सिटी ने आरोपियों की तलाश में दो टीम लगाई हैं।
बुधवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में कुछ युवक भारी मात्रा में अवैध तमंचे, पिस्टल, खोखे, लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी जैसे हथियार का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान वीडियो में युवक हवाई फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में युवक कार सवार को पीटते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहे कुछ युवकों को पुलिस ने फायरिंग के मामले में कुछ दिन पूर्व जेल भेज दिया था। आरोपियों ने खिर्वा फ्लाईओवर पर भी एक रेस्टोरेंट संचालक के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग की थी। इसका वीडियो भी आरोपियों ने वायरल किया। आरोपी लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो कब की है, उसकी जांच की जा रही है। दो टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगाईं हैं।
-- -- --
शिवम गोलू गिरोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मेरठ। बहसूमा क्षेत्र के शिवम उर्फ गोलू गिरोह के बदमाशों का गोलियां चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में गोलू गिरोह के रजनीश उर्फ छोटू गुर्जर जंधेड़ी आदि फायरिंग कर हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। बहसूमा में बीते 19 अगस्त को गोलू और कालू रामनगर गिरोह के बीच गैंगवार के चलते 50 राउंड फायरिंग हुई थी। पुलिस छोटू गुर्जर को जेल भेज चुकी है। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वीडियो 26 मार्च 2025 का मवाना के मटौरा गांव के शिवम के घर के सामने का है। इसमें सात आरोपियाें को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।