फिर सामने आई मेरठ पुलिस की करतूत, दरोगा ने महिलाओं को कहे अपशब्द, वीडियो वायरल
यूपी पुलिस का बारी- बारी से शर्मनाक चेहरा सामने आ रहा है। पहले मेरठ में पुलिस की गाड़ी में मेडिकल की छात्रा से बदसलूकी व पिटाई और फिर लखनऊ में एपल एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि यूपी पुलिस के एक दरोगा की फिर से करतूत सामने आ गई। दरोगा ने वर्दी की लाज को ताक पर रखते हुए महिलाओं को खूब अपशब्द कहे। आगे जानिए पूरा मामला:-
मामला लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र का है। एक दरोगा ने फिर महिलाओं पर आपत्तिजनक शब्द बोले। शनिवार को दरोगा का वीडियो वायरल हो गया। इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
भाजपा नेता चरणसिंह लिसाड़ी के घर पर हमले के मामले की जांच करने पहुंचे दरोगा मुकेश कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ है। दरोगा लिसाड़ी गेट थाने में तैनात है। जांच करने पहुंचे दरोगा के आपत्तिजनक शब्द बोलने की शिकायत लोगों ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस में की। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी मेडिकल और भावनपुर थाने में दरोगा का विवाद हुआ था। इस वीडियो को लेकर लोगों में आक्रोश है।
आरोप लग रहे हैं कि पुलिस की मानसिकता ठीक नहीं। मेडिकल में होमगार्ड सेंसरपाल ने अपशब्द कहकर वीडियो वायरल कर दी थी। एसएसपी ने वीडियो की जांच कराने का आश्वासन देकर पुराना रिकॉर्ड भी खंगालने की बात कही।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/