{"_id":"5afaaa014f1c1b165e8b49af","slug":"video-viral-employees-sleeping-in-government-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सरकारी दफ्तर में नींद पूरी करते दिखे कर्मचारी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सरकारी दफ्तर में नींद पूरी करते दिखे कर्मचारी, वीडियो वायरल
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Updated Tue, 15 May 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
दफ्तर में सोते दिखे कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में मत्स्य पालन विभाग के कर्मचारी ड्यूटी के दौरान नींद पूरी करते नजर आ रहे हैं। कार्यालय में कर्मचारियों के सोते हुए और धूम्रपान करते हुए वीडियो वायरल हुई है। एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। ऑफिस की गरिमा को भंग करना गलत है।
विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित मीतली गांव में मत्स्य पालन विभाग का जिला कार्यालय है। सोमवार को यहां पर कर्मचारियों के सोते हुए वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में कर्मचारी सोते हुए नजर आ रहे हैं। एक कर्मचारी धूम्रपान करता दिखा। मेज पर पैर फैलाकर रखे गए हैं। शहर से दूर होने के कारण कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की आवाजाही कम रहती है। इससे पहले भी यह कार्यालय सुर्खियों में रह चुका है।
विज्ञापन
वीडियो : मेरठ में सरकारी बाबू ले रहे थे घूस, देखिए LIVE VIDEO
विज्ञापन
एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव का कहना है कि ऑफिस के नियम तोड़ना गलत है। प्रकरण की जांच कराई जाएगी, अगर वास्तव में कर्मचारी दोषी मिले तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/