फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of making fake paneer goes viral

नकली पनीर बनाने का वीडियो वायरल

Thu, 17 Apr 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Video of making fake paneer goes viral
जानीखुर्द। सोशल मीडिया पर मिलावटी पनीर बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में चेतावनी भी दी जा रही है कि मिलावटी पनीर खाने से बचा जाए। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन

जानी क्षेत्र में मिलावटी पनीर बनाने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। छह माह पूर्व क्षेत्र के नंगला कुंभा और चंदौरा में मिलावटी पनीर बनाने वालों के यहां स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा था। जानी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर मिलावट कर पनीर बनाने का वीडियो कई दिनों से वायरल हो रहा है। वीडियो में मिलावटी पनीर बनता दिखाई दे रहा है। बताया गया कि नकली पनीर आदि सामान गांव नंगला कुंभा में बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। लोगों से स्वास्थ्य के लिए नकली पनीर खाने से मना किया गया है। खाद्य पूर्ति विभाग के निरीक्षक वीरेश पाल का कहना है कि वह दो दिन की छुट्टी पर हैं। छुट्टी से आने के बाद ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर सैंपल लिए जाएंगे और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed