{"_id":"69b96b784bad4f0e820dd29f","slug":"video-of-leopard-goes-viral-farmers-scared-meerut-news-c-73-1-mtd1002-106658-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तेंदुआ होने का वीड़ियो वायरल, किसान भयभीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तेंदुआ होने का वीड़ियो वायरल, किसान भयभीत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। क्षेत्र के गांव रसूलपुर गांवड़ी में खेत पर ट्रैक्टर से जुताई कर रहे किसान के सामने पास के खेत से निकलकर तेंदुआ सामने आने पर उनके होश उड़ गए। किसान ने हिम्मत का परिचय देते हुए अपने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर किसानों व आसपास के ग्रामीणों में खौफ बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।
गांव रसूलपुर गावड़ी निवासी किसान रवि ने वीडियो वायरल करते हुए बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपने खेत पर ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने के लिए पहुंचा था। तभी पास के एक खेत से अचानक तेंदुआ निकलकर खेत की मेढ़ पर बैठ गया। इसके बाद वहां से तेंदुआ जाता दिखाई दिया। घबराए किसान ने हिम्मत दिखाते हुए अपने मोबाइल फोन से तेंदुए का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किसानों का कहना है कि जंगल के पास तेंदुए की मौजूदगी से डर का माहौल बन गया है। किसानों को खेतों पर फसल की देखभाल करने के लिए जान जोखिम में डालनी पड़ सकती है। खेतों पर अकेले जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
इन गांवों में दिखाई दिया तेंदुआ
गांव नारंगपुर, अमर सिंह पुर, शिवपुरी, अगवानपुर, सौंदत्त आदि गांवों में तेंदुआ दिखाई दिया है। गांव अगवानपुर में रात्रि में पुलिस गश्त के दौरान जीप के सामने तेंदुआ आने पर पुलिस कर्मियों व नारंगपुर शिवपुरी मार्ग में खेत पर बनी समाधि पर बैठे तेंदुए का किसानों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। लेकिन वन विभाग को तेंदुआ होने के पुख्ता प्रमाण नहीं मिले हैं। जिससे किसान व ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन
बयान...
वन रेंजर विनोद कुमार संजवान का कहना है कि तेंदुए के वायरल वीडियो की मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगाया जाएगा।