{"_id":"6891034616bbc3587a042726","slug":"video-of-emt-posted-on-ambulance-taking-bribe-goes-viral-laward-news-c-40-1-smrt1041-109667-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल
विज्ञापन
- आशा ने 102-108 एंबुलेंस अधिकारियों से की शिकाय, कार्रवाई नहीं होने पर सीएम पोर्टल पर शिकायत करेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। प्रसव के बाद महिला को घर छोड़ने के नाम पर 102 एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी 200 रुपये रिश्वत लेते हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है। आशा ने इस मामले की शिकायत 102-108 एंबुलेंस अधिकारियों से की है। कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
सरकार द्वारा चलाई जा रही एंबुलेंस 102-108 मरीजों की जान बचाने में अहम भूमिका अदा करती है। सरकार गरीबों को निशुल्क उपचार देने का वादा करती है, लेकिन एंबुलेंस कर्मी अपनी मनमानी पर उतारू हैं। इसके चलते गरीब लोगों को एंबुलेंस सुविधा का निशुल्क लाभ नहीं मिल पा रहा है।
थाना किठौर क्षेत्र के गांव ललियाना निवासी आशा अफशा ने आरोप लगाते हुए बताया कि गर्भवती शाहीन पत्नी नदीम काफी गरीब है। प्रसव पीड़ा होने पर शाहीन को सीएचसी परीक्षितगढ़ में भर्ती कराया गया था, जहां उसने गत माह 8 जुलाई को एक बच्चे को जन्म दिया था। परीक्षितगढ़ सीएचसी पर एंबुलेंस 102 पर तैनात ईएमटी ने रात्रि में महिला को उसके घर पर छोड़ने से मना कर दिया था। परिजनों द्वारा गुहार लगाए जाने पर वह उसके गांव छोड़ने गया, लेकिन इसके एवज में उसने 200 रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
परिजनों ने ईएमटी का 200 रुपये लेते हुए वीडियो बना लिया। ईएमटी वीडियो में पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा है। एंबुलेंस चालक साथ में नहीं था। एंबुलेंस को ईएमटी ही चला रहा था, जो नियम विरुद्ध है। आशा ने इस मामले की शिकायत एंबुलेंस अधिकारियों से की है। आशा का आरोप है कि वीडियो भेजने के बाद भी अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। अब आशा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सुविधा शुल्क के साथ मिली रहे एंबुलेंस की सुविधा
सरकार द्वारा चलाई जा रही 102 व 108 एंबुलेंस सेवा निशुल्क है, लेकिन कुछ एंबुलेंस तैनात कर्मी सरकार की योजना को पलीता लगा रहे हैं। मरीजों को छोड़ने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। इससे लोगों को निशुल्क एंबुलेंस सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। एंबुलेंस सेवा घायलों व गर्भवती महिलाओं को समय पर उपचार मिल सके और उनकी जान बचाने के लिए है। लेकिन यह सेवा सुविधा शुल्क के साथ मरीजों को मिल रही है।
वर्जन...
ईएमटी मोहित का 200 रुपये रिश्वत लेते हुए वीडियो मिला है। ईएमटी को डयूटी ऑफ कर दिया गया है। मामले से संबंधित ईमेल लखनऊ अधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - आदित्य राणा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक