फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of constable taking money goes viral, officer says mutual transaction

Meerut News: सिपाही का पैसे लेते वीडियो वायरल, अधिकारी बोले-आपसी लेन-देन

Fri, 10 Nov 2023 09:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 10 Nov 2023 09:32 AM IST
सार

मेरठ पुलिस का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों का कहना था कि सिपाही रिश्वत ले रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले को निजी लेनदेन बताया है।

विज्ञापन
Video of constable taking money goes viral, officer says mutual transaction
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ। भावनपुर थाने के सिपाही मोनू चौधरी का एक व्यक्ति से पैसे लेने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इसे निजी लेनदेन का मामला बताया है। एसएसपी ने जांच के बाद स्पष्ट किया कि सिपाही के फॉरच्यूनर कार में बैठे व्यक्ति से लेन-देन का वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि कार में बैठा व्यक्ति जितेंद्र सिपाही का जानकार है। दोनों एक दूसरे के परिचित हैं। निजी लेन-देन का मामला है। जितेंद्र कुमार से भी बुलाकर पूछा गया है। इनके द्वारा कोई पैसे मांगने वाली बात प्रकाश में नहीं आई है।
विज्ञापन


एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में भावनपुर निवासी आशिया पत्नी असलूफ सैफी ने कहा था कि उनके बेटे अजरुद्दीन का पत्नी हिना से विवाद चल रहा है। बताया कि उनका बेटा सात नवंबर की शाम साढ़े तीन बजे घर से गया था, लेकिन नहीं लौटा। आरोप है कि अजरूद्दीन के साले सलीम और शमशाद निवासी शेखपुरी भोला रोड थाना जानी उसे जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। उन्होंने अजरूदीन के ससुराल पक्ष के लोगों पर अपहरण की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि आठ नवंबर को दोपहर एक बजे मोनू चौधरी नाम का पुलिस वाला अजरूद्दीन के साले और अन्य लोगों के साथ पहुंचा और हिना को ले जाने लगा। विरोध किया तो सिपाही ने धक्का-मुक्की की। आरोप लगाया कि सिपाही मोनू चौधरी ने अजरूदीन के साले शमशाद से पैसे लिए हैं।


इसका वीडियो भी उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दिया। इसमें सिपाही स्कार्पियो में बैठे व्यक्ति से पैसे ले रहा है। पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों द्वारा सिपाही को क्लीनचिट दिए जाने पर अजरूद्दीन के परिजनों का कहना है कि वे इस मामले में शुक्रवार को एडीजी से शिकायत करेंगे। अगर तब भी कार्रवाई नहीं हुई तो लखनऊ में शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed