फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of child with chain tied to leg goes viral; police investigating.

Meerut News: बच्चे के पैर में जंजीर बांधने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 05 Oct 2026 09:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Video of child with chain tied to leg goes viral; police investigating.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक बच्चे का पैर जंजीर से बांधे जाने का 13 सेकेंड का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में एक बच्चा बेड पर लेटा दिखाई दे रहा है। उसके बाएं पैर में जंजीर बंधी है और उस पर ताला लगा हुआ है। बच्चा जंजीर हटाने का प्रयास करता नजर आ रहा है। वीडियो को सरधना थाना क्षेत्र के खिर्वा जलालपुर का बताया जा रहा है।
वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति ने बच्चे के साथ दुर्व्यवहार का जिक्र करते हुए इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। वीडियो सामने आने के बाद कस्बे में मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने पर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। बताया कि मामला संज्ञान में है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही चाइल्ड लाइन से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि जांच के बाद ही वीडियो की वास्तविक स्थिति और बच्चे को जंजीर से बांधने के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले में तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed