फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of buffalo-cart race and rowdy youths goes viral; police issue challan.

Meerut News: भैंसा-बुग्गी दौड़ और हुड़दंग मचाते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा चालान

Sun, 23 Aug 2026 09:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Video of buffalo-cart race and rowdy youths goes viral; police issue challan.
भैंस बोगी दौड़ते हुए युवक और भाई को पर सवार युवकों का झुंड । (स्रोत सोशल मीडिया) मवाना
मवाना। आसपास के गांवों में आयोजित जाहरवीर दीवान के छड़ियों के मेले से लौटते समय 15 से 20 बाइकों पर सवार युवकों द्वारा तेज रफ्तार में हुड़दंग मचाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। इस वीडियो में कुछ युवक बाइकों के साथ-साथ भैंसा-बुग्गी को भी सड़क पर दौड़ाते नजर आ रहे हैं, जिससे मुख्य मार्ग की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। वीडियो में हुड़दंगियों के पीछे पुलिस की गाड़ी भी दौड़ती हुई दिखाई दे रही है। इस मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मौके पर एक बाइक का 11 हजार रुपये का चालान किया। क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि प्रसारित वीडियो व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अन्य हुड़दंगी युवकों की पहचान की जा रही है, जिन्हें जल्द चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed