फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of buffalo buggy running on highway and stunt on Thar goes viral

Meerut News: हाईवे पर दौड़ती भैंसा बुग्गी व थार पर स्टंट का वीडियो वायरल

Sat, 04 Jan 2025 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Video of buffalo buggy running on highway and stunt on Thar goes viral
सरूरपुर। मेरठ करनाल हाईवे पर थार सवारों का स्टंट की वीडियो वायरल। विडियो ग्रैब
सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर दौड़ती भैंसा बुुग्गी के बराबर में चल रही थार गाड़ी के ऊपर बैठकर कुछ युवक स्टंट कर यातायात को बाधित कर रहे हैं। इनके पीछे चल रहे कार सवार ने मोबाइल से इनका वीडियाे बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव भूनी, डाहर, गोटका के पास की बताया जा रहा है। इस मामले के संज्ञान में आने पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेरठ-करनाल हाईवे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में कुछ युवक लाल रंग की थार कार के ऊपर बैठकर स्टंट कर यातायात को बाधित कर रहे हैं। हाईवे पर स्टंटबाज अपने साथ दूसरों की भी जान जोखिम में डाल रहे हैं। थार कार की बराबर में दो युवक बाइक पर चल रहे हैं। इनके बराबर में भैंसा बुग्गी की दौड़ चल रही है। इस दौरान पूरा मार्ग इन वाहनों के कारण घिरा होने से पीछे आ रहे वाहनों को निकलने के लिए जगह ही नहीं मिली। यह वीडियो एक दिन पुराना बताया जा रहा है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed