फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video calls delivered to woman in train

Meerut News: वीडियो कॉल से ट्रेन में महिला को कराई डिलीवरी

Mon, 15 Jan 2024 03:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Video calls delivered to woman in train
शामली। मेरठ प्रांत की विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी की बहनों ने अयोध्या जाते समय आपसी सौहार्द की अनूठी मिसाल कायम की। अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक एक गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई, जिस पर विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी की बहनों ने महिला डाक्टर को वीडियो कॉल पर लेकर मात्र 20 मिनट में सफल डिलीवरी कराई। महिला ने बेटी को जन्म दिया है, जिसे हर किसी ने सीता का रूप बताया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री हिमांशु शर्मा ने बताया कि वह करीब 100 कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली से शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे अयोध्या के लिए सवार हुए। बाराबांकी से पूर्व ही एक मुस्लिम महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई, जो गर्भवती थी। इस पर मेरठ प्रांत विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी की बहन काजल सैनी, दीक्षा, शिवानी, स्वाति डिलीवरी कराने के लिए आगे आईं। चारों एमए, एलएलबी और बीए की छात्राएं हैं। इन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी जानने वाली एक महिला चिकित्सक को डिलीवरी के बारे में बताया। इसके बाद बॉलीवुड फिल्म थ्री इडियट्स की तर्ज पर महिला चिकित्सक ने वीडियो कॉल कर चारों को गाइड किया और मात्र 20 मिनट में सफल डिलीवरी हो गई। हर किसी ने चारों की सराहना की।
विज्ञापन

महिला के पति अशरफ अली ने बताया कि वह दक्षिणी दिल्ली में टेलर की दुकान करते हैं। उसकी पत्नी रजिया बाराबांकी के फैजलपुर की रहने वाली है। दोनों दिल्ली से फैजलपुर के लिए ही जा रहे थे। अचानक रास्ते में पत्नी की हालत बिगड़ गई। विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी की बहनों ने सौहार्द की मिसाल कायम की है। जच्चा और बच्चा की जान बचाई। वरना दूर दूर तक डाक्टर नहीं थे, दोनों की जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- महिला को प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती

विश्व हिंदू परिषद शामली के जिला मंत्री हिमांशु शर्मा ने बताया कि डिलीवरी के बाद रेलवे स्टेशन पर ही उन्होंने एंबुलेंस का बुला लिया था। दोनों की हालत बिल्कुल ठीक है। विहिप के संस्कारों के कारण ही मदद कर जच्चा और बच्चा की जान बचाई जा सकी। महिला का बाराबांकी के प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है।
...
तीन डिलीवरी सिजेरियन से, पहली नार्मल हुई
महिला रजिया के परिवार में पहले ही दो बेटे और एक बेटी है। अशरफ ने बताया कि पूर्व में हुई तीनों डिलीवरी सिजेरियन से हुईं, मगर ट्रेन में बहनों ने नार्मल डिलीवरी कराने में अहम भूमिका निभाई।


-राम के नाम का कर रही थीं जप
विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी की प्रांत सह संयोजिका काजल सैनी ने बताया कि डिलीवरी के दौरान चारों भगवान राम और सीता के नाम का जप कर रहे थे। भगवान के नाम का जप करने के कारण ही वह सुरक्षित डिलीवरी कराने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed