फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vice President of Backward Classes Commission met Pal Kashyap

पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष ने पाल कश्यप से मिले

Fri, 01 Aug 2025 09:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
Vice President of Backward Classes Commission met Pal Kashyap
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जानी में पाल समाज से बात करते हुए फोटो संवाद
जानीखुर्द। जानी में कश्यप समाज के एक परिवार के साथ दूसरे संप्रदाय के कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। इस घटना में परिवार के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने इस घटना में तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की थी। शुक्रवार को प्रदेश के पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल ने जानी पहुंचकर पीड़ित परिवार के मुखिया पाल कश्यप से मुलाकात की।
विज्ञापन

जानी खुर्द में शिवरात्रि के दिन पाल कश्यप के घर में घुसकर दूसरे समुदाय के युवकों ने धारदार हथियारों से हमलाकर परिवार के गौरव और मनोज को घायल कर दिया था। आरोप है कि पुलिस ने उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज नहीं की और न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसे लेकर भाजपा नेताओं ने कई बार थाने पर हंगामा किया था। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर किया था। घटना की शिकायत पीड़ित परिवार ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग से की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को राज्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल पीड़ित पाल कश्यप से मिलने जानी पहुंचे। मुलाकात के दौरान उन्होंने परिवार को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ संजय कुमार जायसवाल और जानी थाना प्रभारी महेश राठौर को सूर्य प्रकाश पाल ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने के लिए कहा। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह, भाजपा नेता हरीश चौधरी, सुशील आड़वाणी, मनोज मल्लापुर, राकेश कश्यप, मुनेश बाफर, जानी ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, मनोज सिसौला, आयुष चपराणा, अशोक कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed