फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vice Chancellor Prof. Sangeeta Shukla inspected the examination center

Meerut News: कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

Thu, 02 Jan 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor Prof. Sangeeta Shukla inspected the examination center
सीसीएसयू कुलपति ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित कांशीराम शोधपीठ के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया का जायजा लिया और विभिन्न व्यवस्था की समीक्षा की।

कांशीराम शोधपीठ में बने परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण के दौरान कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने पाया कि परीक्षा के दौरान सभी नियमों का पालन हो रहा है। उन्होंने परीक्षा कक्ष में सुरक्षा, छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्रों के वितरण और उत्तर पुस्तिकाओं के संग्रहण प्रक्रिया की बारीकी से जांच की। कुलपति ने परीक्षा केंद्र पर तैनात कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों से संवाद कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा कराने को कहा। कुलपति ने परीक्षा केंद्र पर मौजूद छात्रों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। कुलपति ने परीक्षा केंद्र की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया और परीक्षा संचालन से जुड़े सभी अधिकारियों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने छात्रों को शांत वातावरण में परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार, चीफ प्रॉक्टर प्रो. वीरपाल सिंह, प्रो. अतवीर सिंह, डॉ. दुष्यंत चौहान, डॉ. अजय कुमार, प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed