फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vice Chancellor of Agricultural University reached Danthal Farm, records summoned

दांतल फार्म पर पहुंचे कृषि विवि के कुलपति, रिकार्ड तलब

Fri, 11 Sep 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor of Agricultural University reached Danthal Farm, records summoned
दांतल फार्म पर पहुंचे कृषि विवि के कुलपति, रिकार्ड तलब
विज्ञापन

मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरके मित्तल बृहस्पतिवार को वैज्ञानिकों की टीम के साथ कंकरखेड़ा स्थित विवि के दांतल फार्म पर पहुंचे। करीब साढ़े तीन घंटे तक भ्रमण किया और वहां प्लाटों पर चल रहे विवाद की जानकारी ली।
सुबह साढ़े सात बजे कुलपति डॉ. आरके मित्तल, वैज्ञानिकों और सुरक्षा अधिकारियों की टीम के साथ दांतल फार्म पर पहुंचे। कुलपति ने 54 विभिन्न प्लाटों का निरीक्षण कर उनके खसरा नंबर देखा। निरीक्षण में जिन प्लाट पर विवाद चल रहे हैं, उसको लेकर न्यायालय में वाद दायर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। फार्म पर बढ़ रहे कब्जों को लेकर कुलपति ने दोपहर ढाई बजे आपातकालीन बैठक बुलाई। जिन प्लॉटों पर विवाद नहीं है, उन प्लॉटों की तुरंत बाउंड्री वाल कराकर कृषि संबंधित कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। कुलपति ने कहा यह विवि का फार्म है। उन्होंने कब्जों पर आपत्ति जताते हुए गठित कमेटी से रिपोर्ट मांगी है। इस दौरान डीन एजी डॉ. एनएस राणा, डीन वेटेनरी डॉ. राजबीर सिंह, डीन हॉर्टिकल्चर डॉ. बिजेंद्र सिंह, डॉ. सुनील मलिक, डॉ. रामजी सिंह, डॉ. जितेंद्र, डॉ विपिन कुमार, अमित कुमार, वीके कटारिया, मनीष कुमार शुक्ला, डॉ. जयवीर सिंह, पीआरओ रितुल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विवि में लगाए जाएंगे पीपल के पेड़
कुलपति ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कृषि विश्वविद्यालय में 375 पीपल के पेड़ लगाने का भी निर्णय लिया गया। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में पीपल के पेड़ लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों की जमीन पर भूमाफिया की नजर
विवि के दांतल फार्म की जमीन की कीमत करोड़ों रुपये है। भूमाफिया की नजर भूमि पर है। इससे पहले भी कई बार कमेटी बनाई गई, लेकिन भूमाफिया भी पीछे नहीं हैं। अब कुलपति ने इसे गंभीरता से लेते हुए समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं। जमीन पर कब्जे को लेकर विवि की ओर से उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed